{"_id":"61cdf726f9c31c29697dfadc","slug":"egg-businessman-dies-after-being-crushed-by-bolero-ghazipur-news-vns63088989","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो से कुचलकर मोपेड सवार अंडा विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो से कुचलकर मोपेड सवार अंडा विक्रेता की मौत
विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली के महरूमपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को मोपेड से सड़क क्रास कर रहे अंडा कारोबारी को अनियंत्रित बोलेरो ने धक्का मारने के बाद कुचल दिया। हादसे में घायल की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी तरफ जबतक लोग मौके पर पहुंचे, चालक मय बोलेरो मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी। बाद में परिवारीजन रोते-बिलखते कोतवाली पहुंचे।
मृत अंडा कारोबारी रामचरण (45) मूलरूप से मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र का निवासी था। वह सैदपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 बैजूनगर में किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहता था। रामचरण अंडा का थोक कारोबार करता था। साथ ही बतख पालन का भी काम करता था। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपनी मोपेड से महरूमपुर गांव किसी काम से गया था। वहां से लौटने के दौरान सड़क पार करने लगा। तभी वारणसी की तरफ से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने मोपेड में धक्का मारा, इस हादसे में अंडा विक्रेता पहिए के नीचे आकर कूचल गया। साथ ही मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जब तक आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे, चालक बोलेरो लेकर फरार चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी। दुर्घटना की जानकारी होने पर परिवार के सदस्य रोते बिलखते मौके पर पहुंचे, इससे थोड़ी देर के लिए कोतवाली परिसर गमगीन हो गई थी। बाद में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जल्द ही बोलेरो और चालक को पकड़ लिया जाएगा।