फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   eduction

शिक्षण कार्य में किसी भी शिक्षक की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी

Fri, 12 Jul 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
eduction
गाजीपुर। राजकीय बालिका इंटर कालेज के सभागार में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय ने कहा कि विद्यालय समय से नहीं पहुंचने वाले शिक्षकों की अब खैर नहीं होगी। शिक्षण कार्यों में किसी भी शिक्षक की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कम संसाधनों में अच्छा कार्य करके प्रधानाचार्यों को अपनी पहचान बनानी होगी। शिक्षकों और कर्मचारियों की कमी शिक्षण कार्य में बाधा जरूर बन रही है फिर भी इसके समाधान का प्रयास हो रहा है। विद्यालयों की साफ-सफाई, समय से कक्षा में जाना, शिक्षण कार्य का निरीक्षण करना, कक्षा खाली न रहे उसमें समय से शिक्षकों को भेजने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की है। उन्होंने विद्यालयों में बायोमैट्रिक मशीन और सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में उपलब्ध होने वाले संसाधनों की समीक्षा की। कमियों को पूरा करने के लिए अपने स्तर से प्रयास का प्रधानाचार्यों को सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त तक प्रधानाचार्य विद्यालयों में प्रवेश कर सकते हैं। विद्यालय में बच्चों की संख्या बढ़ाना जरूरी है। शौचालय बालक एवं बालिका एवं विकलांग बच्चों के लिए अलग-अलग होना आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय में शुद्ध पेयजल के लिए आरओ मशीन लगाने का सुझाव दिया। बालिकओं की सुरक्षा, संचारी रोग, वृक्षारोपण और यातायात केे नियमों की जानकारी छात्र-छात्राओं को कराने के मुद्दे पर विशेष बल देने को कहा। बैैठक में ओमप्रकाश पांडेय, छविनाथ मिश्र, सिस्टर अलफोंसा, अवधेश सिंह, उदयराज, वृजेश पाठक, गोपाल सिंह, राकेश श्रीवास्तव, रामविलास यादव, सत्यदेव राय ,उदयराज, चंद्रभान सिंह, सत्यदेव पांडेय, रामनिवास, आलोक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed