फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Each subject class will be 40 minutes long

Ghazipur News: 40 मिनट की होगी प्रत्येक विषय की कक्षा

Tue, 14 Apr 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Each subject class will be 40 minutes long
गाजीपुर। जिले में संचालित 2266 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई पूरी तरह समय सारिणी के अनुसार ही होगी। प्रधानाध्यापक शिक्षकों की उपलब्धता के अनुसार समय सारिणी बनाएंगे। प्रत्येक विषय की कक्षा 40 मिनट की होगी, जबकि 30 मिनट का मध्यावकाश अनिवार्य किया गया है। नई व्यवस्था के तहत कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए सप्ताह में एक दिन डिजिटल कक्षा आयोजित की जाएगी। इसके तहत खान अकादमी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी, जिससे बच्चों की समझ और सीखने की क्षमता को और बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से 11 बिंदुओं पर आधारित निर्देश जारी किए गए हैं। इनका उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और गुणवत्ता में सुधार लाना है।
विज्ञापन

विद्यालय अवधि के पहले 15 मिनट प्रार्थना सभा, योग और छात्र उपस्थिति के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके बाद विषयवार कक्षाएं संचालित होंगी। मध्याह्न भोजन के लिए 30 मिनट का समय तय किया गया है, जिसमें बच्चों को बैठाकर भोजन कराना और फिर से कक्षा में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही दैनिक और साप्ताहिक शिक्षण योजना को लागू करते हुए पाठ्यक्रम पूरा कराया जाएगा। विद्यालयों में उपलब्ध संदर्शिका, कार्य पुस्तिका और टीएलएम किट्स का भी प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नई समय सारिणी से न केवल पढ़ाई में नियमितता आएगी, बल्कि शिक्षा का स्तर भी बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed