फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DR. Suryanath and honored Fr P Whictor

डा. सूर्यनाथ और फादर पी विक्टर सम्मानित

Mon, 18 Apr 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 18 Apr 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
DR. Suryanath and honored Fr P Whictor
सम्‍मान
वेलफेयर क्लब की ओर से आयोजित 20वें वार्षिक वेलफेयर उत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। प्रतिभागियों की ओर से प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम को लोगों ने सराहा।  स्वामी सहजानंद पीजी कालेज के सभागार में रविवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
विज्ञापन


समारोह में बच्चों ने नृत्य एवं गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी। उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान राजकीय सिटी इंटर कालेज के प्रवक्ता डा. सूर्यनाथ पांडेय को तथा पर्यावरण सरंक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हार्टमनपुर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर को दिया गया।
विज्ञापन


विद्यालयों सेंट जांस, सेंट मेरी, गौरी शंकर पब्लिक स्कूल, न्यू होराईजन पब्लिक स्कूल, एचएन अर्बन पब्लिक स्कूल, रैनबो मॉडल स्कूल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान दिया गया। पूर्व मुख्य अतिथि एमएलसी श्री सिंह ने हर संभव सहायता करने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि वर्ल्ड ग्रीन हॉस्पिटल के निदेशक डा. मुुकेश सिंह ने क्लब की प्रशंसा की। अध्यक्षता कर रहे मनिहारी के प्रमुख्स प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह ने संस्था के कार्यों की सराहना की।  स्वागत क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा, जनपद गर्वनर पवन पाडेंय, उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी, मनोज दूबे, अजय यादव, धर्मेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed