फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dr. SP . Sananda 's nomination

सपा से डा. सानंद ने नामांकन किया

Sat, 13 Feb 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Sat, 13 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dr. SP . Sananda 's nomination
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद की सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डा. सानंद सिंह ने समर्थकों संग पर्चा दाखिल किया। आज दो लोगों ने पांच सेट नामांकन फार्म लिया। नामांकन की वजह से कलेक्ट्रेट परिसर में गहमा-गहमी रही।
विज्ञापन


स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद (एमएलसी) की सीट के लिए आठ फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीन मार्च को होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को पहला नामांकन दाखिल हुआ। समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी डा. सानंद सिंह ने जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में तीन सेट में उप जिला निर्वाचन अधिकारी-अपर जिलाधिकारी वित्त-राजस्व आनंद कुमार के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


 उनके नामांकन करने के समय पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुराग सिंह, दिनेश यादव, सत्येन्द्र यादव, दीपक सिंह सहित कई अन्य सपा नेता उपस्थित थे। आज दिन में दो लोगों की तरफ से पांच सेट में नामांकन फार्म लिया गया। बताया गया कि विशाल सिंह ने तीन सेट तथा देवेन्द्र ने दो सेट में पर्चा लिया है जबकि चालान फार्म देवेंद्र एवं सत्यदेव की तरफ से लिया गया। नामांकन की वजह से कलेक्ट्रेट परिसर में दिन में गहमा-गहमी रही। इस दौरान सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। नामांकन के समय जिला निर्वाचन कार्यालय के अभयशंकर मिश्र एवं राकेश पांडेय मौजूद थे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है। इसका दूरभाष नंबर-0548-2220211 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed