फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dr. Mukesh declared BSP candidate from Jangipur

डॉ. मुकेश जंगीपुर से बसपा प्रत्याशी घोषित

Sat, 18 Dec 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dr. Mukesh declared BSP candidate from Jangipur
भड़सर में आयोजित बसपा का एक दिवसीय कैंप। - फोटो : GHAZIPUR
जंगीपुर विधानसभा के भड़सर मैदान पर शनिवार को आयोजित बसपा के कैडर कैंप में मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य डॉ. अशोक सिद्धार्थ ने जंगीपुर विधानसभा से डॉ. मुकेश सिंह को बसपा का प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिकता की राजनीति कर सत्ता में आई भाजपा ने सिर्फ उद्योगपतियों का विकास किया।
विज्ञापन

बसपा के कैडर कैंप में मुख्य अतिथि ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार बार बसपा की सरकार रही है। अपने शासन में बसपा ने बेहतर कार्य किया। आज भी बसपा की सरकार को लोग सुशासन के रूप में याद करते हैं। भाजपा सरकार ने सिर्फ जनता से जुमलेबाजी की है। भाजपा सरकार सिर्फ उद्योगपतियों का विकास कर रही है। सपा सरकार में सिर्फ दंगे और भ्रष्टाचार हुए हैं। साल 2017 के चुनाव में सपा से ज्यादा वोट बसपा को मिले। कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा को हराकर बसपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

रसड़ा विधायक व बसपा विधानमंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह ने कहा कि 2022 में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और जंगीपुर विधान सभा क्षेत्र को रसड़ा विधानसभा की तर्ज पर एक माडल विधानसभा बनाया जाएगा। बसपा सरकार में सुशासन और विकास तेजी से हुआ है। कहा कि बसपा ने 80 फीसदी विधानसभा की सीटें घोषित कर दी हैं जबकि भाजपा और सपा ने अब तक एक भी सीट घोषित नहीं किया। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मायावती को मुख्यमंत्री बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नौशाद अली, अमरजीत गौतम, रामचंद्र गौतम, विनोद, संजय कुमार, जयप्रकाश सिंह, देवप्रकाश सिंह, मुनेश्वर सागर और श्यामदेव भारती रहे। अध्यक्षता नेता विधानमंडल उमाशंकर सिंह और संचालन बसपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार भारती ने किया। अंत में बसपा के जंगीपुर विधानसभा प्रत्याशी मुकेश सिंह ने सबका आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed