फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Door-to-door garbage collection campaign began

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान शुरू

Wed, 08 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 08 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection campaign began
शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान  का शुभारंभ  जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने मंगलवार को शहर के आमघाट सहकारी कालोनी  स्थित पार्क में गांधीजी की प्रतिमा  पर माल्यार्पण कर उनके सपनों को साकार  करने के उद्देश्य से हरी झंडी दिखाकर  किया।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  गाजीपुर में पहली बार नगर पालिका परिषद की तरफ से यह  कार्य किया जा रहा  है। अभी वार्ड संख्या 21 परसपुरा में कार्य शुरू किया गया है।  धीरे-धीरे  यह कार्य सभी वार्डों में किया जाएगा। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों   को निर्देश दिया कि वार्ड वार रजिस्टर बना लिया जाय। सफाई कर्मचारियों को  गली  निर्धारित कर दें ताकि उनकी जिम्मेदारी तय की जा सके।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने  कहा की इस सफाई अभियान में आम नागरिकों का भी सहयोग मिलेगा तभी स्वच्छ  गाजीपुर  की कल्पना पूरी की जा सकती है।  उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग से बचने  हेतु लोगों को जागरूक  किया।    उन्होंने पार्क के चारो  तरफ अशोक, बोतल पाम आदि का पेड़  लगाने का निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर  पालिका को दिया। कहा कि  इसके लिए  शुक्रवार  तक गढ्ढे खोद लिये जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि  गाजीपुर में सफाई अभियान सफल हो रहा है।  इसी क्रम में रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था शुरू करायी गयी है। अब डोर-टू-डोर कूड़ा  उठाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।  उन्होंने बताया  कि   कूड़ा कलेक्शन के लिए 25 टेम्पो क्रय करने की बोर्ड से मंजूरी हो चुकी है। जल्द ही क्रय कर लिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed