फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Doctors not found in the room, patients seen waiting

कक्ष में नहीं मिले डाक्टर, इंतजार करते दिखे मरीज

Mon, 22 Feb 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Doctors not found in the room, patients seen waiting
संपादित कॉपी
विज्ञापन

कक्ष में नहीं मिले डाक्टर, 10 बजे तक अस्पताल की हो रही थी सफाई
इंतजार करते दिखे मरीज, जिला महिला अस्पताल में बेपटरी हो चुकी हैं स्वास्थ्य सेवाएं
10.15 बजे तक अस्पताल के बाहर गेट पर मरीजों की थर्मल स्कैनिंग के लिए तैनात स्वास्थ्य कर्मी नहीं दिखे
लाइव:
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिला महिला अस्पताल में इन दिनों स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो चुकी हैं। डाक्टरों की कमी के चलते मरीज बेहाल तो थे ही तैनात चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के समय से नहीं पहुंचने के कारण महिला मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि सुबह 8.30 बजे तक कक्ष में डाक्टर नहीं मिले। दिन में 10 बजे सफाई होती रही। ऐसे में ओपीडी सभागार में मरीज डाक्टरों के आने का इंतजार करते नजर आए।
दिन में 10.10 बजे जिला महिला अस्पताल के कार्यालय की सफाई जारी थी। वहीं कर्मचारी बाहर खड़े होकर बात करने में मशगूल थे। 10.15 बजे अस्पताल के बाहर गेट पर मरीजों की थर्मल स्कैनिंग एवं जांच के लिए तैनात स्वास्थ्य कर्मी नदारद दिखाई पड़े। 10.20 तक पंजीकरण कक्ष पर महिला मरीजों द्वारा परामर्श पर्ची लेने के लिए भीड़ लगी थी। उस समय करीब 67 महिला मरीज उपचार के लिए पहुंच गई थीं। 10.30 बजे डाक्टर अपने कक्ष में बैठकर मरीजों को देख रहे थे। जबकि पास के ओपीडी कक्ष में डा. नीरज की कुर्सी खाली थी। महिला मरीजों ने जब डाक्टर के आने की जानकारी मांगी तो स्वास्थ्य कर्मी अभी आने की बात कहकर पल्ला झाड़ते हुए निकल पड़े।
विज्ञापन

10.35 बजे अधीक्षक डा. तारकेश्वर ओपीडी कक्ष में मौजूद नहीं थे। ओपीडी सभागार में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि डाक्टर साहब दवा भंडार केंद्र में गए हैं। ऐसे में महिला मरीज डाक्टर के आने का इंतजार करती रहीं। 10.40 बजे सफाई कर्मी द्वारा परिसर की सफाई की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
समय से नहीं मिलते हैं डाक्टर
जिला महिला अस्पताल में डाक्टरों के समय से नहीं बैठने से मरीज परेशान नजर आए। बरेसर निवासी विवेक, उसरी निवासी राजू यादव, यूसुफपुर के दिनेश, नोनहरा के मंगला ने बताया कि डाक्टरों के समय से अस्पताल नहीं पहुंचने से दूर-दराज से आने वाले मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
0000
समय से ओपीडी कक्ष में पहुंचकर मरीजों को देखने का निर्देश शासन की ओर से है। अगर समय से डाक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंच रहे हैं तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी- डा. जीसी मौर्या, सीएमओ
मूल कॉपी
कक्ष में नहीं मिले डाक्टर, इंतजार करते दिखे मरीज
लाइव:
कक्ष में नहीं मिले डाक्टर, इंतजार करते दिखे मरीज
पूर्वाह्न 10 बजे कार्यालय एवं अस्पताल की हो रही थी साफ-सफाई
जिला महिला अस्पताल में बेपटरी हो चुकी है स्वास्थ्य सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिला महिला अस्पताल में इन दिनों स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो चुकी हैं। एक तरफ डाक्टरों की कमी तो दूसरी तरफ तैनात चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के नहीं पहुंचने से महिला मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है। स्थिति तो यह है कि सुबह 8.30 बजे तक खुलने के निर्देश को ताक पर रखकर पूर्वांह्न 10 बजे साफ-सफाई होती दिखाई पड़ी। ऐसे में ओपीडी सभागार में मरीज डाक्टरों के आने का इंतजार करते दिखाई पड़े।
पूर्वांह्न 10.10 बजे जिला महिला अस्पताल के कार्यालय में जहां सफाई कर्मी द्वारा साफ-सफाई की जा रही थी। वहीं कर्मचारी बाहर खड़े होकर किसी से बात करने में मशगूल दिखाई पड़े। पूर्वाह्न 10.15 बजे अस्पताल के बाहर गेट पर मरीजों की थर्मल स्कैनिंग एवं जांच के लिए तैनात स्वास्थ्य कर्मी नदारद दिखाई पड़े। पूर्वांह्न 10.20 तक पंजीकरण कक्ष पर महिला मरीजों द्वारा परामर्श पर्ची लेने के लिए भीड़ लगी थी। उस समय करीब 67 महिला मरीज उपचार के लिए पहुंच गई थीं। पूर्वांह्न 10.30 बजे डाक्टर अपने कक्ष में बैठकर मरीजों को देख रहे थे। जबकि पास के ओपीडी कक्ष में डा. नीरज की कुर्सी खाली थी। महिला मरीजों ने जब डाक्टर के आने की जानकारी मांगी तो स्वास्थ्य कर्मी अभी आने की बात कहकर पल्ला झाड़ते हुए निकल पड़े। पूर्वांह्न 10.35 बजे अधीक्षक डा. तारकेश्वर ओपीडी कक्ष में मौजूद नहीं थे। ओपीडी सभागार में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि डाक्टर साहब दवा भंडार केंद्र में गए हैं। ऐसे में महिला मरीज डाक्टर के आने का इंतजार करती रहीं। पूर्वांह्न 10.40 बजे सफाई कर्मी द्वारा परिसर की सफाई की जा रही थी। बरेसर निवासी विवेक, उसरी निवासी राजू यादव, यूसुफपुर के दिनेश, नोनहरा के मंगला ने बताया कि डाक्टरों के समय से अस्पताल नहीं पहुंचने से दूर-दराज से आने वाले मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

0000
समय से ओपीडी कक्ष में पहुंचकर मरीजों को देखने का निर्देश शासन की ओर से है। अगर समय से डाक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंच रहे हैं तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी- डा. जीसी मौर्या, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed