{"_id":"5fa43c308ebc3e9be60209c1","slug":"do-not-sell-without-license-chinese-and-foreign-crackers-ghazipur-news-vns556702249","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस, चायनीज एवं विदेशी पटाखे न बेचा जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस, चायनीज एवं विदेशी पटाखे न बेचा जाए
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश सरकार की ओर से आगामी त्योहारों को देखते हुए तथा कोविड-19 के मद्देनजर गाइड लाइन जारी की गई है। धनतेरस, दीपावली एवं डाला छठ पूजा को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में विभिन्न धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक राइफल क्लब के सभागार में बृहस्पतिवार को हुई। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने नगर पालिका को नगर में साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था एवं अधीक्षण अभियंता (विद्युत) को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारियों से कहा कि जिले में बिना लाइसेंस, चायनीज एवं विदेशी पटाखे न बेचा जाए। चेतावनी दीकि अगर कोई दुकानदार विदेशी-चायनीज पटाखा बेचते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कहा कि पटाखों की दुकानें लंका मैदान में लगाई जाएगी। जबकि सभी तहसीलों में खाली स्थानों पर ही जमीन चिह्नित कर पटाखों की दुकान लगाई जाए। डाला छठ पूजा को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिले के सभी घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, गंगा के किनारे नावों के साथ-साथ गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। कहा कि इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों की देख-रेख में यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मस्जिदों में नमाज के दौरान मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें। पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने निर्देश दिया कि डाला छठ में भीड़ लगातार रहेगी। इस त्योहार के मद्देनजर महिला पुलिस एवं पुलिस प्रशासन लगातार भ्रमण करेगा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शहरी गोपीनाथ सोनी एवं ग्रामीण अनिल झॉ, सभी उपजिलाधिकारी, सभी क्षेत्राधिकारी एवं विभिन्न धर्मों के धर्मगुरू उपस्थित थे।