{"_id":"182bea902d2b1011ae874111b4f69f3f","slug":"dm-sp-inspection-in-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जेल की व्यवस्था देखी कैदियों से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल की व्यवस्था देखी कैदियों से की बात
अमर उजाला ब्यूरो गाजीपुर।
Updated Thu, 28 May 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जज के साथ डीएम और एसपी ने बुधवार की शाम जिला जेल की नियमित जांच की। शाम पांच से छह बजे तक करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजनालय, अस्पताल की व्यवस्था देखी और कैदियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्हें कोई खामी नहीं मिली।
जिला जज शमशाद अहमद, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल और पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण बुधवार की शाम अचानक जिला जेल पहुंचे। आला अधिकारियों के अचानक जेल में पहुंचने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने सबसे पहले जेल अधीक्षक उमेश सिंह और जेलर वीरेंद्र कुमार त्रिवेदी से जेल की व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। इसके बाद भोजनालय देखा। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता भी देखी। जेल में स्थित अस्पताल का निरीक्षण किया। बैरकों के रखरखाव का भी जायजा लिया। साथ ही कैदियों की समस्याएं सुनीं। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण में कोई खामी नहीं मिली। जेल में बंदी रक्षक चुस्त दुरुस्त नजर आए। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि यह जेल का नियमित जांच थी। निरीक्षण में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।