{"_id":"6a1abc0146a4a014ce0b5e73","slug":"dm-satyendra-kumar-imposes-penalties-on-contractors-for-slow-progress-of-tourism-projects-in-varanasi-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में डीएम सख्त: पर्यटन परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, ठेकेदारों पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में डीएम सख्त: पर्यटन परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, ठेकेदारों पर लगाया जुर्माना
Sat, 30 May 2026 03:59 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 30 May 2026 03:59 PM IST
सार
वाराणसी में डीएम ने पर्यटन विभाग की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान पर्यटन परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर डीएम ने ठेकेदारों पर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
वाराणसी के डीएम सत्येंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिलाधिकारी व जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को जिले में पर्यटन विकास से संबंधित परियोजनाओं व पर्यटक सुविधाओं के संबंध में कराए जा रहे कार्यों की कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। पर्यटन विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदारों पर पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने तेज गति से काम कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कुंवार में काली मंदिर के पर्यटन विकास, भैरव नाथ तालाब के पर्यटन विकास, करखियाव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से संबंधित पर्यटन विकास के कार्यों की प्रगति जानी। जिलाधिकारी ने लमही स्थित मुंशी प्रेमचंद के आवास को संग्रहालय के रूप में विकसित किए जाने के कार्य में आ रही बाधाओं का निराकरण कर जल्द काम पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने गंगा घाटों के पुनर्विकास और अस्सी घाट के जीर्णोद्धार कार्य को भी जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। सारनाथ पर्यटक आवास गृह और परेड कोठी स्थित टूरिस्ट बंग्लो में पर्यटकों की सुविधाओं के दृष्टिगत कराए जा रहे कार्य, सारनाथ स्थित धमेख स्तूप पर लाइट एंड साउंड शो के कार्य को जल्द पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
कपिल धारा मंदिर, गुरुधाम मंदिर, नागा बाबा मंदिर, नमो घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पीए सिस्टम व स्टेज लाइट का काम कराने को कहा। बैठक में मौजूद पर्यटन से संबंधित विभिन्न संगठनों ने ई-रिक्शा/टोटो के व्यवस्थित संचालन, गंगा में नावों के व्यवस्थित संचालन और प्रमुख स्थलों पर किराये के डिस्प्ले लगाए जाने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने गंगा घाटों पर मादक पदार्थों के सेवन पर प्रतिबंध करने के लिए सूचना डिस्प्ले बोर्ड आदि लगाए जाने को कहा।
उन्होंने जगह-जगह वाटर एटीएम, वाटर कूलर, धूप से बचने के लिए शेड की व्यवस्था कराने को कहा। काशी नागरी प्रचारिणी सभा की प्रकाशित नागरी पत्रिका का व्यवस्थित वितरण सुनिश्चित कराए जाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार सिंह, यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।