फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DLED Second Semester 2019 examination to be held at 56 centers

56 केंद्रों पर होगी डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर-2019 की परीक्षा

Wed, 04 Nov 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
DLED Second Semester 2019 examination to be held at 56 centers
सादात। जिले में संचालित डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर-2019 की परीक्षा पांच नवंबर से 56 केंद्रों पर शुरू हो रही है। इस परीक्षा में 24 राजकीय एवं एडेड और 32 नान एडेड विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के संबंध में बुधवार को केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की बैठक डायट सैदपुर के सभागार में हुई।
विज्ञापन

बैठक में डायट के उप शिक्षा निदेशक सोमारू प्रधान ने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। नकल कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि डबल लाक से पेपर लेने और परीक्षा समाप्त होने के बाद कापियों को संकलन केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेटों की होगी। जिलाधिकारी द्वारा सचल दल का गठन किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने कहा कि केंद्र के अंदर कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति घुसना नहीं चाहिए। अगर ऐसा किसी केंद्र पर पाया जाएगा तो उसके लिए केंद्र व्यवस्थापक को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक भी जिम्मेदार होंगे। कहा कि जिस विद्यालय के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं, उन विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल, कैलकुलेटर या अन्य वर्जित उपकरण अंदर नहीं ले जा सकेगा। कापियों के संकलन के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। एक केंद्र राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर और दूसरा डायट सैदपुर में होगा। इसके अलावा परीक्षा हाल में आधा घंटे पूर्व परीक्षार्थी को प्रवेश मिलेगा। परीक्षा दस बजे से शुरू होगी। केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed