फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District Women's Hospital: Maternity and newborn suffering from heat and humidity

जिला महिला अस्पताल: गर्मी व उमस से बेहाल प्रसूता और नवजात

Wed, 21 Jun 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
District Women's Hospital: Maternity and newborn suffering from heat and humidity
गाजीपुर। पारा की थोड़ी सी नरमी के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। ऐसे में अगर परिवार की किसी गर्भवती महिला को प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल लेकर आना है तो कूलर और पंखा साथ लाना न भूले। वजह वार्डों में लगे एसी लंबे समय से खराब तो पडे़ हैं, उस पर धूल की मोटी परत जम चुकी है। यहीं नहीं वार्ड में लगा पंखा भी खराब पड़ा हुआ है। प्रसूता और नवजात उमस से बेहाल हैं, वहीं तीमारदार घर से कूलर और स्टैंड पंखा लेकर वार्डों तक दौड़ लगाने को विवश हैं।
विज्ञापन

महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल काॅलेज से जिला महिला अस्पताल के संबंद्ध होने पर बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस होने का अनुमान लगाया जा रहा था। जबकि स्थिति यह है कि वार्डों में भर्ती गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं को तमात दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरे तल पर महिला मरीजों को भर्ती कराने के लिए सर्जिकल वार्ड, पीएनसी वार्ड और एएनसी वार्ड स्थापित कराया गया है और सुविधाओं का दावा किया जा रहा था, लेकिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने ऐसी पोल खोली कि महिला मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए तीमारदार घरों से कूलर और पंखा लाकर वार्ड में लगा रहे हैं। वजह सर्जिकल वार्ड, प्रसूता कक्ष और एएनसी वार्ड में लगे एसी खराब है। वहीं पीएनसी वार्ड का पंखा खराब पड़ा हुआ है। प्रसूता कक्ष में भर्ती प्रसूता और नवजात को गर्मी और उमस से बचाने के लिए तीमारदार घरों से लाकर कूलर और स्टैंड पंखा लगा रहे है। इस संबंध में महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर डाॅ. आनंद मिश्रा ने बताया कि वार्डों में लगे एसी दुरुस्त करने के साथ बदलने का कार्य चल रहा है। जल्द ही व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन

000000
इनसेट
निजी केंद्रों से कराना पड़ रहा अल्ट्रासाउंड
गाजीपुर। जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मेडिकल काॅलेज से संबंद्ध होने के बाद भी महिला मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है। महंगे दामों पर निजी केंद्रों तक दौड़ लगानी पड़ रही है। ऐसे में सबसे अधिक दिक्कत आर्थिक रूप से कमजोर महिला मरीजों को उठानी पड़ी रही है। कई बार शिकायत के बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed