फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District Women's Hospital without ultrasound facility

अल्ट्रासाउंड की सुविधा से विहीन जिला महिला अस्पताल

Sun, 26 Sep 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
District Women's Hospital without ultrasound facility
गाजीपुर। जिला महिला अस्पताल में लंबे समय से अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। यहां आज तक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती ही नहीं हो सकी। अस्पताल प्रशासन की ओर से दर्जनों बार शासन को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया गया है। बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी हुई है। मरीज निजी केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड कराने को विवश हैं।
विज्ञापन

शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन 150 से 200 महिला मरीज जिला महिला अस्पताल पहुंचती हैं। रोजाना 30 से 35 महिला मरीजों का अल्ट्रासाउंड कराने की आवश्यकता पड़ती है। जिला महिला अस्पताल में इसकी सुविधा नहीं होने से उन्हें निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है, जहां महंगे दामों पर वह अल्ट्रासाउंड कराने को विवश होती हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को करना पड़ता है। जबकि अस्पताल प्रशासन दर्जनों बार शासन को पत्र भेजकर रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग कर चुका है, लेकिन इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने पर सुविधाएं बढ़ने की संभावना अस्पताल प्रशासन जता रहा है। सीएमएस डॉ. तारकेश्वर ने बताया कि विशेषज्ञ की तैनाती नहीं होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है। कई बार पत्र लिखकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed