फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District prison wall has got to be so under-trial prisoner ran movement

जिला जेल की दीवार फांद भागा विचाराधीन बंदी

Thu, 11 Jun 2015 11:43 PM IST
ghazipur
ghazipur Updated Thu, 11 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
जालसाजी के मामले में बंद विचाराधीन बंदी आलोक राम  गुरुवार की शाम करीब सात बजे जिला जेल की दीवार फांद कर भाग गया। वह सैदपुर के भीमापार का निवासी था। 2014 से वह जेल में था। उसके साथ तीन अन्य
विज्ञापन


 बंदियों ने भी जेल से भागने का प्रयास किया था जिन्हेें बंदी रक्षकों ने पकड़ लिया। बंदी की फरारी की सूचना पर पुलिस बल के साथ जेल पहुंचे एसपी ने करीब रात साढ़े आठ बजे तक जेल का निरीक्षण किया और बंदियों की
विज्ञापन


गिनती कराई। फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। सैदपुर क्षेत्र के भीमापार गांव निवासी चंद्रिका राम का पुत्र आलोक राम 2014 जालसाजी के एक मामले में जेल में निरुद्ध था। उसके साथ उसी
विज्ञापन
विज्ञापन


 के बैरक में आगरा के सैमा थाना क्षेत्र के लालू खेड़ा गांव निवासी पशु तस्करी का आरोप  रवींद्र पुत्र रामप्रसाद, सैदपुर के जगदीशपुर गांव निवासी संतोष पुत्र सुभाष राम और कानपुर के जौरा नवाबगंज निवासी छोटू पुत्र

रामचंद्र भी बंद था। संतोष पास्को एक्ट और छोटू शांतिभंग का आरोपी है। छोटू खानपुर के अनौनी में अपने मौसी के यहां रहता था। वहीं मारपीट के मामले में पकड़ा गया था। गुरुवार को छोटू रिहा होने वाला था। पुलिस अधीक्षक

वैभव कृष्ण का कहना है कि चारों बंदी एक बांस के सहारे जेल की दीवार पर चढ़ रहे थे। सबसे पहले आलोक दीवार फांद कर भाग गया। अन्य दूसरा बंदी जैसे ही बांस पर चढ़ना शुरू किया, उसी दौरान बंदी रक्षकों ने उसे देख लिया।

 सभी बंदीरक्षकों ने दौड़ा कर संतोष, रवींद्र और छोटू को पकड़ लिया। बंदी रक्षकों के सक्रिय होने के पहले आलोक राम भाग चुका था। यह घटना शाम करीब सात बजे अंधेरा होते ही हुई।

बंदी के भागने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल सिंह के साथ करंडा, जंगीपुर, शहर कोतवाली, सीओ वेदप्रकाश सिंह जेल पहुंच गए। जेल में पहुंचते ही एसपी ने जेल में बंदियों की गिनती कराई।     

जिला जेल से गुरुवार शाम दीवार फांद कर भागे बंदी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। जालसाजी का आरोपी भीमापार निवासी आलोक राम  एक साल से जेल में बंद था। पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।


जिला जेल से बंदी आलोक राम के फरार होने की जानकारी  मिलते ही वायरलेस सेट से सूचना प्रसारित हो गई। जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया। जानकारी होते ही सभी थानों की पुलिस ने सड़कों पर वाहन

चेकिंग शुरू कर दी लेकिन देर रात तक कोई सफलता नहीं मिली थी। पुलिस ने प्रमुख चौराहों समेत जीटी रोड पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की चेकिंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed