फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District Panchayat member Rekha Bhatt joined BJP

जिला पंचायत सदस्य रेखा भट्ट ने थामा भाजपा का दामन

Thu, 01 Jul 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat member Rekha Bhatt joined BJP
गाजीपुर। निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य रेखा भट्ट ने बृहस्पतिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इतना ही नहीं पति दिनेश भट्ट भी उनका साथ देते हुए भाजपा से जुड़ गए। दोनों ने भाजपा की सदस्यता ली। जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि लखनऊ से लेकर जिला सपा कार्यालय तक में बैठकों में शामिल होने के बावजूद ऐसा कैसे हो गया। बिरनो प्रथम से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य रेखा भट्ट ने पहले अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलकर आने के बाद नाम वापसी के दिन 29 जून को नाम वापस ले लिया। इस बीच, जिला सपा कार्यालय में दिनेश के साथ सपा के नेताओं का कई बैठकों का दौर चला था। बृहस्तपतिवार को दोपहर बाद अचानक भाजपा जिला कार्यालय पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल के साथ रेखा भट्ट और दिनेश भट्ट पहुंचे। जिसके बाद यह साफ हो गया कि दिनेश भट्ट अपनी पत्नी के साथ सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने पार्टी का पट्टा पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रभारी केन्द्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य कौशलेंद्र सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल और पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय की मौजूद रहे। दिनेश भट्ट वर्तमान में जंगीपुर विधानसभा के लिए पार्टी के कोषाध्यक्ष थे। वह विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री कैलाश यादव के प्रतिनिधि रहे हैं। इसके अलावा जंगीपुर विधानसभा सभा के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी स्व. कैलाश यादव, स्व. किस्मतिया देवी और वर्तमान विधायक डॉ. विरेन्द्र यादव के विधानसभा प्रस्तावक रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed