फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District Magistrate should be designated as District Servant: MP

जिलाधिकारी का पदनाम हो जिला सेवक : सांसद

Thu, 11 Dec 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate should be designated as District Servant: MP
संसद के शीतकालीन सत्र में बोलतीं राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत। स्रोत- सोशल मीडिया
गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने बुधवार को संसद के शीतकालीन सत्र में राज्य स्तरीय अधिकारियों के पदनाम बदलने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक ढांचे को नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए पदनामों में विनम्रता और सेवा भाव की झलक होनी चाहिए। सांसद ने सुझाव दिया कि जिलाधिकारी के पदनाम को जिला सेवक या ऐसे किसी नाम में बदला जाए, जो जनता की सेवा के मूल उद्देश्य को दर्शाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान पदनामों में मौजूद औपनिवेशिक मानसिकता जनता और अधिकारियों के बीच दूरी बढ़ाती है। डॉ. संगीता ने बताया कि उप-जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय औपनिवेशिक दौर में शक्ति केंद्रीकरण के लिए बनाए गए थे। यही कारण है कि आज भी कई कार्यालय शक्ति के प्रतीक के रूप में देखे जाते हैं, न कि सेवा प्रदाता के रूप में। इससे पारदर्शिता, जनभागीदारी और समयबद्ध सेवाओं में बाधा उत्पन्न होती है। सांसद ने प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम सेवा तीर्थ, राजपथ का कर्तव्यपथ, राजभवन का लोक भवन और केंद्रीय सचिवालय का कर्तव्य भवन किए जाने का उदाहरण देते हुए कहा कि इस तरह के नाम शासन को नागरिकों के और करीब लाते हैं। इसी तर्ज पर सभी राज्य स्तर के अधिकारियों के कार्यालयों के नाम बदलने की मांग सदन में रखी गई। उन्होंने बताया कि वह पहले भी चार दिसंबर को सदन में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के मरीजों के लिए किफायती दवाओं की व्यवस्था और विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठा चुकी हैं, ताकि आर्थिक तंगी के कारण कोई मरीज इलाज से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed