फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District Magistrate directed for cleanliness, maintenance of files

जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, फाईलों के रख-रखाव का निर्देश दिया

Fri, 29 Apr 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate directed for cleanliness, maintenance of files
गाजीपुर। जिलाधिकारी एमपी सिंह सभी जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि दलालों को सरकारी कार्यालयों से दूर रखें। सभी कार्यालयों में मूवमेंट रजिस्टर बनाते हुए अधिकारी, कर्मचारियों के आने-जाने का विवरण अंकित करें। आम जनमानस को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का समय-समय से प्रचार प्रसार करें। साथ ही सभी कार्यालयों के विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सुबह 10 से 12 बजे तक जनसमस्याएं अपने कार्यालय में सुने और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को अधिकारियों के साथ हुई बैठक में निर्देश दिया कि जनहित से सीधे जुड़े कार्यालयों में सोमवार से शुक्रवार तक हर दिन 2 घंटे की अवधि जनसुनवाई के लिए तय है। इस अवधि में जनता से मिलें, उनकी शिकायतें और समस्याएं सुनकर निस्तारण करें। साथ ही उन्होंने सभी कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी और बीडीओ से लेकर तहसीलदार, एसडीएम, थानाध्यक्ष, सीओ आदि सभी अपनी तैनाती क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम करें। सरकारी मकान है तो वहां रहें या किराये का आवास लें, लेकिन रात में अपने ही क्षेत्र में रहें। इस व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभागों, तहसील, ब्लाक का देर रात भी आकस्मिक निरीक्षण किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों से संवाद-संपर्क बनाए रखने, उनके सुझावों पर ध्यान देने व पत्रों का त्वरित निस्तारण करने की नसीहत दी। फोन रिसीव न कर पाने पर काल बैक करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने जल संरक्षण के विशेष अभियान के तहत जनपद में 75 अमृत सरोवर तैयार कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज को मिट्टी निकालने की अनुमति दी गई है। तालाब निर्माण में इससे भी सहूलियत मिलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि दागी इतिहास वाले संस्थानों को किसी भी दशा में परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। स्कूल चलो अभियान को प्रभावी बनाएं। एक भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे। फसलों को आग से बचाने के लिए सभी फायर स्टेशन मुस्तैद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
साफ-सफाई, फाइलों के रख-रखाव का दिया निर्देश
गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद एवं जिला सूचना विभाग का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया और बायोमैट्रिक मशीन पर भी उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ समय से कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद में साफ-सफाई एवं फाईलों का रख-रखाव सही ढंग से नहीं होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कार्यालय में फाईलों का रख रखाव और प्रतिदिन साफ-सफाई के साथ सूचना विभाग में टूटी कुर्सी एवं पुराने जर्जर मशीनों की निलामी कराने एवं भवन के टूटे-फूटे फर्श समेत दिवाल का मरम्मत कराते हुए भवन के रंगायी पोताई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed