फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District Kesari and former district Kesari showed equal strength

Ghazipur News: जिला केसरी और पूर्व जिला केसरी में बराबरी का दिखा दम

Mon, 13 Mar 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
District Kesari and former district Kesari showed equal strength
(फोटो भी)
विज्ञापन

श्रीफक्कड़ बाबा विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में 65 जोड़ी पहलवानों ने दांव-पेंच आजमाए
संवाद न्यूज एजेंसी

कासिमाबाद। श्रीफक्कड़ बाबा विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता सूरवत में रविवार को 65 राउंड दंगल हुआ। कुश्ती में जिला केसरी मुन्ना यादव एवं पूर्व जिला केसरी उदयवीर यादव के बीच बराबरी की कुश्ती रही। दोनों के बीच पांच मिनट तक कुश्ती चली। इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह था।

इसी प्रकार दिनेश पहलवान और मुन्ना यादव के बीच कुश्ती हुई। जिसमें मुन्ना यादव ने दिनेश पहलवान को चित कर दिया। रामनारायण और विकास के बीच कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। ईश्वर यादव गाजीपुर और अभिषेक यादव गोरखपुर के बीच कुश्ती भी बराबरी पर रही। यहां कुश्ती को देखने के लिए हजारों दर्शकों की उपस्थिति से पूरा मैदान पटा रहा।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे से आयोजित इस कुश्ती में शाम तक कुल 65 जोड़ी पहलवानों ने दांव-पेंच आजमाए। इस दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन गोपीनाथ पीजी कॉलेज के संरक्षक राकेश तिवारी के द्वारा किया गया। इसमें प्रमुख रूप से यूपी पुलिस के पहलवान जय नाथ राय, बृज भूषण पांडेय ,रविंद्र पांडेय सचिव फक्कड़ बाबा मेला समिति, राम विनय राय, मुन्नू राय, झारखंडे यादव, सर्वजीत यादव, रामदरश यादव, शिवराज पहलवान ,लल्लन चौहान,नवनीत, अजय राय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। विजेता पहलवानों को पुरस्कार वितरण सूबेदार यादव व संतोष राय के द्वारा किया गया। सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्रधान संतोष राय के द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


00 0000000000000000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed