फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District hospital will be under third eye

तीसरे नजर की जद में होगा जिला अस्पताल

Tue, 24 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
District hospital will be under third eye
जिला अस्पताल अब तीसरे नजर की जद में होगा। ओपीडी, दवा काउंटर और वार्डों में जहां सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनके फुटेज को सुरक्षित रखा जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। साथ ही जांच मशीनों की नए सिरे से मानीटरिंग भी कराई जाएगी, जिससे खराब पड़ी जांच मशीनों को हटाकर नए मशीनों को भी स्थापित कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचते हैं। वहीं गंभीर बीमारियों से पीड़ित और दुर्घटना में घायल मरीजों को बेहतर उपचार के लिए वार्डों में भर्ती कराया जाता है। ऐसे में उन्हें सिर्फ नि:शुल्क के रूप से बेड और डॉक्टरों का परामर्श ही मिलता है। जबकि दवा के लिए जहां उन्हें निजी मेडिकल स्टोर का सहारा लेना पड़ता है। वहीं गंभीर बीमारियों की जांच के लिए उन्हें निजी केंद्रों तक दौड़ लगानी पड़ती है। यहीं नहीं अन्य भी दिक्कतों का सामना उन्हें करना पड़ता है। इन शिकायतों पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने सरकारी अस्पतालों के ओपीडी, वार्डों और दवा काउंटर पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही इसके फुटेज को भी सुरक्षित रखने का कहा गया है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर उसकी जांच कराई जा सके। ऐसे में अब अस्पताल प्रशासन की ओर से सीसी टीवी कैमरा लगाने के लिए चिन्हिकरण के साथ कार्रवाई तेज कर दी है, जिससे निर्धारित समय के अंदर ओपीडी सभागार और ओपीडी कक्ष के अलावा दवा काउंटर एवं वार्डों में सीसी टीवी कैमरा लगाया जा सके। इसके साथ ही जांच मशीनों की मानीटरिंग कर उसकी भी सूची तैयार की जाएगी, जिससे लंबे समय से खराब पड़े इन जांच मशीनों को हटाकर नए मशीन लगाए जा सके। इस संबंध में राजकीय मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि एक माह के अंदर अस्पताल सीसी टीवी कैमरे की जद में होगा। इसके लिए स्थान चिन्हित करने के साथ ही कार्रवाई भी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

संचार व्यवस्थाओं को भी किया जाएगी दुरुस्त
गाजीपुर। जिला अस्पताल की संचार व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। प्रत्येक ओपीडी कक्ष में जहां टेलीफोन की सुविधा होगी। वही आपतकक्ष से लेकर वार्डों एवं जांच केंद्रों को भी इससे लैस किया जाएगा। संचार व्यवस्थाओं के दुरुस्त होने से डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को अस्पताल में कार्य करते समय एक- दूसरे से संपर्क करने में सहूलियत होगी। इसके लिए भी राजकीय मेडिकल कालेज प्रशासन की ओर से कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed