फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District hospital equipped with 24 new ventilators, the number increased to 60

जिला अस्पताल 24 नए वेंटिलेटर से हुआ लैस, संख्या बढ़कर हुई 60 18-41-21

Wed, 15 Sep 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
District hospital equipped with 24 new ventilators, the number increased to 60
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच जिला अस्पताल को अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस करने की तैयारी तेज हो गई है। सप्ताहभर पूर्व अस्पताल को 24 नए वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए हैं। इसका प्रयोग बच्चों के साथ वयस्क मरीजों के उपचार में भी आसानी से किया जा सकेगा। ऐसे में अब जिला अस्पताल में 60 वेंटिलेटर हो गए हैं। तीन से चार दिन के अंदर 10 और वेंटिलेटर उपलब्ध होंगे, जिसे जिला महिला अस्पताल में स्थापित कराया जाएगा, जिससे किसी भी विकट परिस्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर ने दो माह तक जिले को अपनी चपेट में रखा था। उस दौरान रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग संक्रमित हो रहे थे। कई लोगों की जान भी चली गई थी। कोरोना के कहर से स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय सुविधाओं की पोल खुल गई थी। इसके बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने दवा, जांच और टीकाकरण जैसे कार्यक्रम को महा अभियान के तौर पर संचालित किया, तब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होनी शुरू हुई। इसी बीच कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सरकारी अस्पतालों को सुदृढ़ करने की कार्रवाई तेज कर दी। जिला अस्पताल को जहां 60 बेड और जिला महिला अस्पताल को 40 बेड के पीकू वार्ड से लैस किया गया। वहीं आईसीयू एवं एचडीयू वार्ड भी बनाया गया। वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने शासन को एक माह पूर्व पत्र भेजा था। इस क्रम में सप्ताह भर पूर्व जिला अस्पताल को 24 नए वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे अब जिला अस्पताल में वेंटिलेटर की संख्या 60 हो गई है।
विज्ञापन

ज गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed