फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District 305 booths will be webcasting

जिले के 305 बूथों पर होगी वेबकास्टिंग

Tue, 07 Feb 2017 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Tue, 07 Feb 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव के मतदान पर पैनी नजर रखने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान के दिन चयनित मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इसके लिए जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के 305 बूथों का चयन किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा ऐसे बूथ गाजीपुर तथा सबसे कम मतदेय स्थल सैदपुर विस के होंगे।
विज्ञापन



विधानसभा का चुनाव जिले में सातवें और अंतिम चरण में कराया जा रहा है। आठ मार्च को होने वाले मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया नौ फरवरी से शुरू हो रही है। आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को लेकर आयोग गंभीर हैं। आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन प्रक्रिया जैसे नामांकन पत्र दाखिल किए जाने, नामांकन पत्रों की जांच, चुनाव चिह्न का आवंटन तथा वल्नरेबुल पोलिंग स्टेशनों पर मतदान की प्रक्रिया के लिए वीडियो एवं डिजिटल कैमरा की टीमें लगाकर पूरी मतदान प्रक्रिया का कवरेज किया जाएगा। यही नहीं मतदान के लिए चयनित पोलिंग स्टेशनों पर वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए जिले के 305 मतदेय स्थलों का चयन किया गया है। इसमें सर्वाधिक ऐसे बूथ गाजीपुर विस तथा सबसे कम सैदपुर विधान सभा क्षेत्र में होंगे। मिली जानकारी के अनुसार जखनिया में 33, सैदपुर 31, गाजीपुर 70 तथा जंगीपुर में 50 बूथों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इसके अलावा जहूराबाद के 35, मुहम्मदाबाद के 50 तथा जमानिया के 36 मतदेय स्थलों का चयन वेबकास्टिंग कराए जाने के लिए किया गया है। वेबकास्टिंग को लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed