फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Distribution of certificate of teacher eligibility test started

अध्यापक पात्रता परीक्षा के प्रमाणपत्र का वितरण शुरू

Sat, 16 May 2020 04:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Distribution of certificate of teacher eligibility test started
गाजीपुर। बेसिक शिक्षा परिषद में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। अभ्यर्थियों की ओर से ऑनलाइन आवेेेदन करने की प्रक्रिया भी 18 मई से शुुरू हो जाएगी। इसे देखते हुए अध्यापक पात्रता परीक्षा के प्रमाणपत्र का वितरण डायट से शुरू करा दिया गया है। अभ्यर्थी अपने मूूल प्रमाण पत्र दिखाकर और दो प्रतियों में प्रमाणित प्रति जमा करके अध्यापक पात्रता परीक्षा का प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी डायट के उप शिक्षा निदेशक सोमारू प्रधान ने शनिवार को दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों और डीएलएड के प्रशिक्षणार्थियों का शिक्षण कार्य प्रभावित न हो इसे गंभीरता से लेते हुए ऑनलाइन असेसमेंट कार्यशाला का आयोजन किया गया। असेसमेंट कार्यशाला में डायट सैदपुर के उप शिक्षा निदेशक सोमारू प्रधान ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आमने-सामनेेे उपस्थित होकर शिक्षण कार्य करना संभव नहीं है। ऐसी स्थित में ऑनलाइन शिक्षण ही एकमात्र विकल्प है। इस विकल्प के तहत शिक्षण का कार्य शुरू करा दिया गया है। इसका लाभ भी बच्चों को मिल रहा है। ऑनलाइन शिक्षण कार्य करके शिक्षक अपना कोर्स पूरा कर सकते हैं और बच्चों को पठन-पाठन का नुक़सान भी नहीं उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शिक्षण का लाभ डीएलएड के प्रशिक्षणार्थियों को भी मिल सकेगा। डायट सैदपुर पर ऑनलाइन शिक्षण शुरू हो गया है। सरकार की तरफ से उपलब्ध कराई गई गाइडलाइन के अनुसार शिक्षकों को ऑनलाइन शिक्षण करने से पहले अपने को अपडेट करना होगा। इस कार्यशाला में कोऑर्डिनेटर सरोज भारती, कविता तिवारी, रूचि श्रीवास्तव, प्रियंका यादव, रितु श्रीवास्तव, संतोष कुशवाहा, सौरभ सिंह, रचना, पीयूष, सत्यप्रकाश उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed