फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dispute between brother-in-law, sister was beaten and then shot

Ghazipur News: साले बहनोई में विवाद, बहन को पीटा तो चला दी गोली

Mon, 09 Jan 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dispute between brother-in-law, sister was beaten and then shot
मरदह थाना क्षेत्र के नरवर गांव में रविवार की देर रात बहन की पिटाई से आक्रोशित साले ने बहनोई की पिटाई कर दी। साथ ही जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। घटना में बहनोई बाल-बाल बच गया। वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गया। पीड़ित बहनोई की तहरीर पर पुलिस ने साला सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नरवर गांव निवासी अरविंद यादव ने अपनी पत्नी संजू को किसी बात को लेकर मारपीट दिया। संजू ने इसकी सूचना मोबाइल से मायके पक्ष के लोगों को दी। बहन की पिटाई की सूचना पर नरवर गांव पहुंचे संजू के भाई ने बहनोई से इस बाबत पूछताछ किया फिर दोनों में गाली गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान संजू के भाई ने तमंचे से बहनोई परफायर कर दिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

गोली चलने की घटना में अरविंद यादव बाल-बाल बच गया। मारपीट में घायल अरविंद यादव को ग्रामीणों की मदद से उपचार के मरदह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।अरविंद यादव ने अपने साले चंद्रभान उर्फ दीपू यादव निवासी ग्राम भंवरी थाना जंगीपुर एवं एक अन्य अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की नियत से फायर करने एवं मारने पीटने की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया की साले बहनोई के बीच मारपीट में बहनोई के चेहरे पर धारदार हथियार से चोट आई है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। जल्द से जल्द मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed