फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Disposal of 41 applications in the resolution day

समाधान दिवस में 41 आवेदन पत्रों का निस्तारण

Sat, 07 Aug 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Disposal of 41 applications in the resolution day
जिले की सातों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को हुआ। सभी तहसीलों में फरियादियों के कुल 742 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 41 आवेदन पत्रों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

औड़िहार संवाददाता के अनुसार मुख्य समाधान दिवस तहसील सैदपुर में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता एवं आईजी रेंज वाराणसी एसके भगत की उपस्थिति में हुआ। इसमें 225 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर सात का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर संबंधित शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापरक रूप से सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह, सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता, एसओसी एसके शुक्ला, सीएमओ डा. हरगोविंद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार एसडीएम की अध्यक्षता में 78 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में 100 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। जखनिया संवाददाता के अनुसार तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में 95 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें पांच का निस्तारण किया गया।

सेवराई संवाददाता के अनुसार एसडीएम की अध्यक्षता में 55 में पांच का निस्तारण हुआ। जमानिया संवाददाता के अनुसार एसडीएम की अध्यक्षता में 84 आवेदन में मौके पर पांच का निस्तारण किया गया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार एसडीएम की अध्यक्षता में 105 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed