फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Displeasure over the removal of private security personnel

प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों को हटाने पर जताई नाराजगी

Wed, 04 Nov 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Displeasure over the removal of private security personnel
गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत की बैठक आमघाट स्थित खंड कार्यालय परिसर में बुधवार को हुई। प्रदेश अतिरिक्त प्रांतीय महामंत्री निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि विद्युत कार्यालय की सुरक्षा में लगे प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों को अचानक प्रबंधन द्वारा हटाकर पीआरडी एवं भूतपूर्व सैनिकों को 25000 पर रखा गया है। इन प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों के निकलने से इनके परिवारों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कहा कि प्राइवेट कर्मियों को पांच से छह हजार वेतन दिया जाता था और वह पिछले 10 से 12 वर्षों से विभाग को मुस्तैदी से सुरक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्पष्ट कहना है कि कोरोना काल में किसी की भी छटनी नहीं की जाएगी लेकिन उनके आदेशों को ताक पर रखते हुए विभागीय प्रबंधन की तरफ से केवल गाजीपुर जिले से 27 प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों को हटाया गया है जो बहुत खेद का विषय है। निर्भय नारायण सिंह ने प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, मुख्य अभियंता विद्युत वाराणसी एवं अधीक्षण अभियंता वितरण गाजीपुर से तत्काल हस्तक्षेप कर इन प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों को भी विभाग में समायोजित करने की मांग की। चेतावनी दिया कि अगर प्रबंधन ने ऐसा नहीं किया तो संगठन को वृहद आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। सभा में प्रभुनाथ यादव, शिवदर्शन यादव, रामप्रवेश यादव, दिनेश यादव, राजकुमार यादव, कमलेश यादव, विनोद, बबलू, वकील अहमद, विष्णु, राकेश, प्रकाश, सुनील, अबरार अंसारी, मनीष दुबे, मोजीब, सोनू, दिनेश, अतीकुर्रहमान, राजू, हरिओम, विचार्जन सिंह, जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय, जिला मंत्री अरविंद कुशवाहा, प्रवीण सिंह, अजय विश्वकर्मा, विनय तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed