{"_id":"631f7ab660071015d66999d1","slug":"discussion-on-the-problems-of-power-supply-and-revenue-recovery-ghazipur-news-vns6739092159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति तथा राजस्व वसूली की समस्याओं पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति तथा राजस्व वसूली की समस्याओं पर चर्चा
विज्ञापन
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन जनपद शाखा की मासिक बैठक रविवार की देर शाम अंधऊ स्थित पावर हाउस के संगठन भवन में हुई। इसमें मुख्य रूप से वर्तमान में विद्युत आपूर्ति तथा राजस्व वसूली में आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं के संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता व प्रोन्नत अभियंताओं ने विस्तार पूर्वक चर्चा की।
जिलाध्यक्ष अवर अभियंता रोहित कुमार ने बताया कि वर्तमान में शासन तथा उच्च प्रबंधन द्वारा बेहतर विद्युत आपूर्ति तथा उपभोक्ताओं की शिकायत के निस्तारण के लिए आवश्यक न्यूनतम संसाधन जैसे डैमेज पोल, तार को बदलने के लिए आवश्यक सामग्री, लंबी दूरी की स्पेन के बीच में लटके तारों के बीच में पोल लगाने का इस्टीमेट, विभिन्न ग्रामों में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का उच्च प्रबंधन को अवर अभियंताओं द्वारा प्रेषित किया गया है।
लेकिन इस्टीमेट सेक्शन न होने तथा आवश्यक सामग्री नहीं मिल पाने के कारण विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होता है। जिला सचिव सौरभ कुमार पाठक द्वारा बेहतर विद्युत आपूर्ति तथा डिशकनेक्शन व लाइनमैन की सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के लिए अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर उनसे समस्या का समाधान के लिए वार्ता के लिए पत्र लिखा गया है। जल्द ही अधीक्षण अभियंता से वार्ता करके उक्त समस्याओं के निराकरण के लिए उनके स्तर से आवश्यक कार्यवाही करने के लिए संगठन के पदाधिकारी मिलेंगे।
विज्ञापन
अभियंता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन होगा
गाजीपुर। डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के पदाधिकारी ने सोमवार को अंधऊ स्थित पावर हाउस में मासिक बैठक किया। जिसमें 15 सितंबर को अभियंता दिवस पर होने वाले रक्तदान शिविर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक विचार विमर्श किया गया। बैठक में डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप यादव, संरक्षक रविंद्र नाथ राय, विद्युत परिषद के जिलाध्यक्ष रोहित कुमार, सचिव सौरभ पाठक, शहर के जेई अविनाश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।