{"_id":"69d6a2536037040482052734","slug":"differently-abled-individuals-will-travel-free-of-cost-in-roadways-buses-using-smart-cards-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-150292-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: स्मार्ट कार्ड से रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करेंगे दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: स्मार्ट कार्ड से रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करेंगे दिव्यांग
विज्ञापन
गाजीपुर। रोडवेज डिपो की बसों में दिव्यांग यात्रियों के यात्रा के लिए नई व्यवस्था की गई है। इसके तहत दिव्यांग यात्रियों को निशुल्क यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड दिखाना होगा। साथ ही 40 प्रतिशत से नीचे दिव्यांगता प्रमाण-पत्र पर निशुल्क यात्रा का लाभ नहीं दिया जाएगा।
परिवहन निगम के अनुसार अब 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। जबकि 80 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले के साथ एक व्यक्ति को सहायक के रूप में निशुल्क सफर का लाभ दिया जाता है। अब दिव्यांगता प्रमाणपत्र की फोटो कॉपी दिखाकर फ्री यात्रा का लाभ नहीं ले सकेंगे।
रोडवेज बसों में यात्रा के लिए अब स्मार्ट कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा। दिव्यांग स्मार्ट कार्ड में यूडीआईडी नंबर के साथ आधार व पंजीकृत मोबाइल नंबर भी दर्ज होगा। इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन में इसे स्वैप करने पर कार्ड की यूडीआईडी ईटीएम पर प्रदर्शित होगी और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा। इसे दर्ज कर परिचालक गंतव्य तक यात्रा का टिकट उपलब्ध करा देंगे। इस पर किराया शून्य दर्ज रहेगा। परिवहन निगम की यह पहल आधुनिक तकनीक की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।