{"_id":"5755c55e4f1c1b091d9c57aa","slug":"died-due-to-the-current-linemen-are-added-wire","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार जोड़ रहे लाइनमैन की करेंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार जोड़ रहे लाइनमैन की करेंट लगने से मौत
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजापुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात निजी लाइन की सोमवार को करंट लगने मौत हो गई। वह एक पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। लाइनमैन की मौत की खबर सुनकर उसके गांव के सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उधर ग्रामीणों ने मरदह-जलालाबाद मार्ग पर सड़क जाम कर दिया।
साथ ही पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया। ग्रामीण दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा मुआवजे की मांग कर रहे थे।
थाना क्षेत्र के लहूरापुर निवासी सुनील राम (25) पुत्र केदार राम भोजापुरा विद्युत उपकेंद्र पर निजी लाइन मैन के रूप में पिछले चार साल से काम कर रहा था। उसे सोमवार को सूचना मिली की ट्रांसफार्मर का तार टूट गया है।
उसे जोड़ने के लिए वह ब्रेक डाउन लेकर पोल पर चढ़ तार जोड़ने लगा। इसी बीच अचानक विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई और वह करंट की जद में आ गया।उसकी मौत के बाद यह खबर थोड़ी ही देर में चारों तरफ फैल गई। जिससे दलित बस्ती से सैकड़ों लोग तथा परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए और शव रखकर चक्काजाम कर दिए।
विज्ञापन
जिससे मरदह-जलालाबाद मार्ग पर आवागमन ठप हो गया।करीब दो घंटे तक सड़क जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम एके सिंह तथा सीओ वेद प्रकाश सिंह व बिजली विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर किसी तरह जाम समाप्त हुआ। एसडीएम ने मृतक के परिवार को मौके पर 50 हजार रुपये आर्थिक सहायता प्रदान किया।
साथ ही दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ।