फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Didn't leave mobile, left husband

Ghazipur News: मोबाइल नहीं छोड़ा, छोड़ दिया पति को

Mon, 13 Mar 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Didn't leave mobile, left husband
पुलिस और सम्मानितजनों की पहल भी नहीं आई काम, घंटों चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन

मायके वालों से बात करने को लेकर बिगड़ी बात, दस माह पुरानी शादी विवाहिता ने तोड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्लहपुर। अत्याधुनिक के इस दौर में मोबाइल जहां हर एक शख्स की जरूरत बन गई है तो कहीं पति- पत्नी में ऐसी दरार डाल रही है, जिससे वह हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग हो जा रहे हैं। कुछ इसी तरह का मामला रविवार को भुड़कुड़ा कोतवाली में देखने को मिला। पति-पत्नी के बीच चल रहे घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा को समाप्त करने के लिए पुलिस और सम्मानित जनों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराना चाहा, लेकिन पत्नी ने मोबाइल न होने की दशा में पति से अलग रहने का फैसला कर दस माह पूर्व हुई शादी को तोड़ अपने घर वापस चली गई।
भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के गौराखास निवासी युवक की शादी 31 मई 2022 को शादियाबाद थाना के बरहट गांव की युवती से हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। पत्नी ससुराल में 15 दिन रहने के बाद मायके चली गई थी। होली के बाद विदाई का दिन रखा गया था। दुल्हन ससुराल आई और फिर मोबाइल फोन से बात करने को लेकर पति- पत्नी में कहासुनी होने लगी। इसके बाद दुल्हन ने मायके वालों को बुलाकर घंटों पंचायत किया। लोगों ने काफी समझाया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो मामला कोतवाली पहुंचा।
विज्ञापन

मोबाइल फोन को लेकर हो रहे टकराव के बाद फैसला लिया गया कि मोबाइल पति के पास रहेगा। जब किसी मायके पक्ष का फोन आएगा तो पति बात करा देगा, लेकिन यह बात दुल्हन को नागवार लगी। दुल्हन ने कहा कि अगर मोबाइल हमारे पास नहीं रहेगा तो मैं पति के साथ नहीं रहूंगी। इसके बाद सम्मानित जनों और पुलिस ने यह निर्णय लिया कि इनकी जो इच्छा करें। इस पर पति- पत्नी ने स्टांप पेपर पर लिखित रूप से बयान दिया कि हम लोग अपनी रजामंदी से अलग रहना चाहते हैं। दहेज के सामान का लेनदेन करने के बाद दोनों हमेशा के लिए जुदा होकर अपने- अपने घर चले गए। इसकी चर्चा पूरे दिन होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed