फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dharna held over covering of Ambedkar statue

Ghazipur News: आंबेडकर प्रतिमा ढकने पर धरना दिया

Mon, 14 Apr 2025 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Dharna held over covering of Ambedkar statue
बरेसर। थाना क्षेत्र के वीर सिंहपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को कपड़े से ढके जाने पर सोमवार को ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह काम पुलिस ने किया। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीणों के साथ भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी पहुंचे और धरना दिया। बाद में कासिमाबाद नायब तहसीलदार कौशल चौरसिया से मोबाइल से वार्ता होने पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर ग्रामीण वीर सिंहपुर गांव में जुटे थे। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों ने देखा कि प्रतिमा को कपड़ा से ढका गया है। यह बात धीरे-धीरे गांव में फैल गई। सूचना मिलने पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गौतम कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे से धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ। धरने की जानकारी मिलते ही अधिकारी सक्रिय हो गए। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के साथ कासिमाबाद नायब तहसीलदार कौशल चौरसिया की वार्ता हुई। इसके बाद धरना दोपहर डेढ़ बजे समाप्त हुआ। इसके बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। थाना प्रभारी संतोष पाठक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि वे कानून व्यवस्था का पालन कर रहे हैं। कासिमाबाद एसडीएम संजय यादव ने कहा कि लोगों ने पूजा-पाठ कर लिया है। मामला शांत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed