फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   dhan

बोरा न मिलने पर किसान आक्रोशित, किया नारेबाजी

Mon, 04 Jan 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
dhan
सेवराई। क्षेत्र के नवली स्थित धानक्रय केंद्र पर बोरे की पर्याप्त व्यवस्था न होने से हजारों क्विंटल धान खुले मेें रखा है। ऐसा किसानों को बोरा न मिलने से हो रहा है। यही नहीं धान की बिक्री के बावजूद न तो किसान को रसीद दी जा रही और न ही समय से भुगतान किया जा रहा है। इसे लेकर सोमवार को नाराज किसानों ने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। केंद्र प्रभारी ने बोरा मंगाने व भुगतान का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। किसानों ने कहा कि बोरा न होने की स्थिति में धान को खुले आसमान के नीचे रखा जा रहा है। बिक्री की रसीद व भुगतान भी किसानों को नहीं किया जा रहा है। किसान विश्वजीत सिंह ने बताया कि 27 नवंबर से ही धान की बिक्री तो कर दी गई है, लेकिन रसीद नहीं दी गई है और ना ही भुगतान किया गया है। जबकि सरकार 72 घंटे के अंदर भुगतान का दावा कर रही है। अवधेश मिश्रा ने बताया कि बोरा ना होने के कारण आठ दिनों से धान क्रय केंद्र का चक्कर काट रहा हूं, लेकिन आश्वासन ही दिया जा रहा है। किसानों ने चेताया कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो वह आंदोलन करेंगे। केंद्र प्रभारी ने जल्द बोरा उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में सूरज सिंह, रिशु सिंह, अवधेश मिश्रा, संतोष सिंह, लालबाबू सिंह, रामजी सिंह, विश्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed