{"_id":"67c749a48249368706091b34","slug":"development-work-stalled-for-three-months-in-20-villages-due-to-lack-of-budget-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-129079-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बजट की कमी से 20 गांवों में तीन महीने से ठप विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बजट की कमी से 20 गांवों में तीन महीने से ठप विकास कार्य
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिले के चयनित 20 गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र, स्ट्रीट लाइट एवं नाली के निर्माण का कार्य करीब तीन महीने से ठप है। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि धनराशि खत्म हो गई है। इसकी मांग की गई है लेकिन अभी तक धन का आवंटन नहीं हुआ है। पिछड़े क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉकों के 20 गांवों का प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयन किया गया था।
चयनित गांवों में तीन करोड़ 99 लाख 97 हजार की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र, स्ट्रीट लाइट और नाली का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से कार्यदायी संस्था को एक करोड़ 99 लाख 98 हजार की धनराशि कई महीने पहले उपलब्ध कराई गई थी। इससे 20-20 लाख रुपये की धनराशि से हर गांव को आदर्श गांव बनाया जाना है। चयनित गांवों में अलिमापुर, पहाड़पुर-लंगड़पुर, कहोतरी, सरुझा, बड़ेसर, गोपालपुर, भटना, जगदीशपुर, शेखपुर, सोनियापार, मसोन, आसमानी चक, कंवलपट्टी, छपरी, कलवरा, मदारपुर, नेवादा, धरवां, खानपुर एवं सइचना शामिल है। इनमें अलिमापुर एवं पहाड़पुर में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण नहीं होना है जबकि शेष अन्य सभी जगहों पर ये केंद्र बनने हैं। सभी बीस गांवों में स्ट्रीट लाइट एवं नाली का निर्माण किया जाना बाकी है। उपलब्ध कराई गई धनराशि से कार्यदायी संस्था की ओर से पचास प्रतिशत कार्य पूरा करा लिया गया है। अवशेष धनराशि की मांग की गई है लेकिन करीब तीन महीने बाद भी अभी तक पैसा नहीं मिला है।
0000
कोट
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई धनराशि से पचास प्रतिशत कार्य पूरा कराते हुए अवशेष धन की मांग की गई है। पैसा अभी मिला नहीं है, मिलते ही शेष कार्य तेज गति से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
- रोहित मौर्य, अवर अभियंता, यूपी सिडको