फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Development washed away in rain, picture shows claims are hollow and arrangements inadequate

Ghazipur News: बारिश में बह गया विकास, तस्वीर बता रहीं दावे खोखले और इंतजाम नाकाफी

Sun, 14 Jul 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Development washed away in rain, picture shows claims are hollow and arrangements inadequate
गाजीपुर। बारिश से जनपद की कई सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं, तो कई धंस गईं हैं। कोई एक महीने में तो कोई 15 दिन से ऐसी स्थिति में पहुंच गईं हैं। जानलेवा बने इन गढ्डों पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है। खास बात ये है कि जिलाधिकारी आवास के सामने धंसी सड़क पर भी गिट्टी डाल कर छोड़ दिया गया। ऐसे में आम जनता अपनी गुहार कहां लगाए। पड़ताल में नगर की छह सड़कों की तस्वीरें अपना हाल बयां कर रही हैं।
विज्ञापन

गौराबाजार चौराहे से मेडिकल कॉलेज की तरफ जाने वाली सड़क जगह-जगह गड्ढ़े हैं। इस मार्ग पर दो स्थानों पर तो सड़क किनारे कटान के चलते गड्ढा हो गया है। हालांकि इस गड्ढे को हाल में ही सही किया गया था। लेकिन, फिर से ये गड्ढा हो गया है, जो दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

तहसील के पीछे शास्त्री नगर कॉलोनी में जानी वाली सड़क पर पिछले करीब एक माह से गड्ढा बना है, जो इन दिनों गहरा होता जा रहा है। इससे इस रास्ते में होकर गुजरने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही स्थिति महुआबाग में देखने को मिलती है। जहां एक माह से अधिक समय से गड्ढा है। इस मार्ग को लोकसभा चुनाव के दौरान गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो से ठीक पहले बनाया गया था। इतना ही नहीं, दो महीने से जिलाधिकारी आवास के सामने सड़क पर बने गड्ढे में बोल्डर डालकर छोड़ दिया गया है। कमोवेश सभी मार्गों पर यह स्थिति 15-20 दिनों से बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए जनपद के दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों से लोग प्रतिदिन पहुंचते हैं। लेकिन, धंसी सड़क होने से वाहन हिचकोले लेते हैं। सबसे अधिक दिक्कत एंबुलेंस में सवार मरीजों को होती है। एंबुलेंस का पहिया अचानक गड्ढे में आ जाता है। ऐसे में बारिश का पानी भरने के बाद गड्ढों के आकार का अंदाजा नहीं लग पा रहा। गड्ढों में तब्दील सड़कों में वह मार्ग भी शामिल हैं, जिनकी हाल में ही मरम्मत हुई है। लोगों की शिकायत के बाद कुछ जगहों पर गड्ढों में मिट्टी डाली गई है, लेकिन उससे फिसलन ही बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमेशा सताता रहता है अनहोनी का भय
गाजीपुर। नगर के गोराबाजार से मेडिकल कॉलेज जाने वाली सड़क के किनारे पटरी पर बारिश से मिट्टी कटकर बह गई और एक बड़ा गड्ढा हो गया है। रात के समय वाहन चालकों को गड्ढे में गिरने का भय सताता रहता है। जानलेवा यह गड्ढा हादसे को आमंत्रण दे रहा है।

बारिश के कारण यह स्थिति हुई है। ऐसे सड़कों के बारे में पता लगाया जा रहा है, जिन सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। उन्हें जल्द भर दिए जाएंगे।- लोकेश कुमार सिंह, प्रभारी ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed