{"_id":"683b4b2819bb94fbc50bde7e","slug":"development-plan-worth-9936-lakhs-approved-in-the-board-meeting-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-133554-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बोर्ड बैठक में 99.36 लाख की विकास योजना को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बोर्ड बैठक में 99.36 लाख की विकास योजना को मिली मंजूरी
विज्ञापन
दिलदारनगर। नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को नगर के विकास को गति देने के लिए बोर्ड की बैठक हुई। इसमें 99.36 लाख रुपये की लागत से नगर की आधारभूत संरचना सुधारने संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में 11 सभासदों में से आठ ने भाग लिया।
नगर पंचायत से प्रस्तावित 99.36 लाख रुपये की राशि से विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। इनमें नाली एवं सड़क निर्माण होगा। जलनिकासी व्यवस्था सुधारने और नगर की सड़कों को सुगम बनाने के लिए निर्माण कार्य कराया जाएगा। पेयजल के लिए नगर में 35 नए हैंडपंप लगाए जाएंगे।
स्वच्छता एवं कूड़ा प्रबंधन के लिए नगर में डस्टबिन, मिनी ट्रैक्टर एवं हाइड्रोलिक कूड़ा ट्रॉली की व्यवस्था की जाएगी, जिससे सफाई अभियान को मजबूती मिलेगी। रोशनी व्यवस्था के लिए नगर को अधिक सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए गोल्डन लाइट एवं तिरंगा रोशनी की व्यवस्था की जाएगी, जिससे मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रकाश की व्यवस्था होगी। सभासदों ने नगर के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। चेयरमैन अविनाश जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत से स्वीकृत प्रस्तावों को जल्द से जल्द क्रियान्वित किया जाएगा।