फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Devaitha defeated Revatipur by 4-0

Ghazipur News: देवईथा ने रेवतीपुर को 4-0 से हराया

Sun, 29 Jun 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Devaitha defeated Revatipur by 4-0
गाजीपुर। सेवराई तहसील क्षेत्र के रेवतीपुर गांव के ग्रीनपार्क स्टेडियम में शनिवार की देर शाम जिला फुटबॉल लीग के पांचवें दिन रेवतीपुर और देवईथा की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। देवईथा की टीम ने कैफ खान के दो, वाजिद खान और सलमान खान के एक-एक गोल की बदौलत रेवतीपुर पर 4-0 से जीत दर्ज की। ग्रीनपार्क स्टेडियम में मैच में देवईथा की टीम ने शुरुआती मिनट से ही मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। 80 मिनट के मैच के पहले हॉफ के 17वें और 21वें मिनट में देवईथा के टीम के लिए कैफ खान ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। वहीं, हॉफ टाइम के बाद 65वें मिनट में वाजिद खान और 74वें मिनट में सलमान खान ने भी देवईथा की टीम के लिए गोल किए। मैच के दौरान ज्यादातर समय गेंद देवईथा की टीम के कब्जे में रहा। अंतिम क्षणों में रेवतीपुर की टीम के खिलाड़ियों ने देवईथा के गोलपोस्ट पर कुछ अच्छे मौके बनाएं लेकिन गोल नहीं कर सके। अंत में देवईथा ने 4-0 से रेवतीपुर की टीम पर जीत दर्ज की। मैच में निर्णायक की भूमिका में एमडी खान, जन्मेजय चौरसिया, सर्वेश यादव थे। इस मौके पर नवनीत राय, रामअवध पांडेय, आशीष राय, याहिया खान और उमेश राय आदि के साथ ही बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed