फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Devadhidev's court buzzing with devotees

Ghazipur News: देवाधिदेव के दरबार भक्तों से गुलजार

Tue, 25 Jul 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Devadhidev's court buzzing with devotees
महाहर धाम में भोलेनाथ का जलाभिषेक
विज्ञापन

-शहर के शिव मंदिरों में पूरे दिन गूंजता रहा हर-हर महादेव का जयघोष
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। सावन माह के तीसरे सोमवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में दिन भर देवाधिदेव के दर्शन-पूजन की धूम रही। सुबह से ही उनकी आराधना का जो सिलसिला शुरु हुआ, वह देर शाम तक जारी रहा। महाहर धाम में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने त्रिनेत्रधारी का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में शंख एवं घंट बजने और भक्तों के भोलेनाथ का जयकारा लगाने से आसपास का माहौल पूरे दिन भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस कर्मी तैनात थे।
सोमवार की भोर से श्रद्धालुओं का भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने का क्रम शुरु हो गया था। शहर के मिश्रबाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर, गोराबाजार स्थित बूढ़े महादेव, लाल दरवाजा, चीतनाथ, नवापुरा सहित कई अन्य शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। पूरे दिन भक्तों के आने-जाने का सिलसिला बना रहा। मंदिरों के आसपास लगी फूल-माला, भांग, धतूरा, दूध आदि पूजन सामग्री की दुकानों से शिव भक्तों ने इनकी खरीदारी कर भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन किया। जलाभिषेक कर परिवार के लिए मंगल कामना की। मरदह ःमहाहर धाम पर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे थे। भीड़ के चलते भक्तों को कतार में खड़ा होना पड़ा। श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव का जलाभिषेक करने के बाद उनसे मन्नतें मांगी। इसके बाद अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव एवं बोल बम के जयकारे गुंजायमान रहे। दर्शन करने वालों में पुरुषों के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और बच्चे भी शामिल थे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मी मुस्तैद थे।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुरः बुढ़वा महादेव असावर, नागेश्वरनाथ महादेव ऊंचाडीह, झारखंडे महादेव करीमुद्दीनपुर, सोमेश्वरनाथ और बाबा घटेश्वरनाथ मंदिर के साथ ही पातेपुर, बाराचवर, ताजपुर, माटा, बथोर, करीमुद्दीनपुर बाजार सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवकली ःबाबा चौमुखनाथ धाम धुवार्जुन पर श्रावण मास के तीसरे सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का दर्शन-पूजन किया।
गहमर ः बुढ़वा महादेव मंदिर एवं मनभद्र बाबा मंदिर पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपने परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए कामना किया।

बुढ़वा महादेव मंदिर के पुजारी उपेंद्र पांडेय ने बताया कि मलमास लगने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या थोड़ी कम रही। इसके साथ मुहम्मदाबाद, सादात, औड़िहार, जमानिया, भीमापार, कासिमाबाद, रेवतीपुर, खानपुर आदि क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में त्रिनेत्रधारी के पूजन-अर्चन की धूम मची रही। कई मंदिरों पर कीर्तन-भजन का भी आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed