फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Devadhidev is the god of very simple nature

अत्यंत ही सरल प्रवृति के देवता हैं देवाधिदेव भगवान शिव

Mon, 09 Aug 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Devadhidev is the god of very simple nature
जखनिया। सिद्धपीठ हथियाराम मठ में श्रावण मास में अनुष्ठान के चलते वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज रहा है। महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति महाराज के 26वें चातुर्मास अनुष्ठान के दौरान वैदिक ब्राह्मण शिर्वाचन कर रहे हैं जिससे समूचा क्षेत्र शिवमय नजर आ रहा है। इस दौरान यति महाराज ने कहा कि देवाधिदेव भगवान शिव अत्यंत ही सरल प्रवृति के देवता हैं। उनके भोलेपन के चलते ही उन्हें भोलेनाथ भी कहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सावन माह में भगवान शिव के रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है। रुद्राभिषेक में शिवलिंग को गंगा जल, दूध, दही, शुद्ध घी, शहद, जल, शक्कर और गन्ने के रस आदि से स्नान कराया जाता है। रुद्राभिषेक के बाद बिल्वपत्र, दूब, शमीपत्र, नीलकमल, आक, मदार आदि अर्पित करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं। सोमवार को रुद्राभिषेक पूजन के दौरान श्री यति महाराज ने कहा कि इसके साथ ही हरियाली तीज और हरियाली अमावस्या पर भी शिव पूजन का बहुत महत्व है। इसके साथ ही नागपंचमी पर नाग देवता का पूजन करने से भी शिव प्रसन्न होते हैं। बुढ़िया माई एवं भगवान शिव के उपासक महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति के भाद्रपद पूर्णिमा तक चलने वाले चातुर्मास में दर्शन-पूजन के लिए जिले सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत चल रहे चातुर्मास अनुष्ठान में आचार्य सुरेश त्रिपाठी के आचार्यत्व में ब्राह्मणों के समूह की ओर से किए जा रहे वैदिक मंत्रोच्चार से समूचा अंचल गुंजायमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed