फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Details of works done and expenditure on them uploaded on district website

कराए गए कार्यों और उन पर व्यय का ब्यौरा जिले की वेबसाइट पर अपलोड

Sat, 05 Dec 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Details of works done and expenditure on them uploaded on district website
गाजीपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले के सभी विकास खंडों में पंचायत राज विभाग की ओर से ग्राम प्रधानों एवं सेक्रेटरी के माध्यम से ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों तथा उन पर व्यय का विवरण- ब्योरा जनपद की वेबसाइट ghazipur.nic.in पर अपलोड किया गया है। इससे संबंधित ग्रामवासी वेबसाइट पर स्वयं अपने-अपने क्षेत्रों में कराए गए कार्य तथा उन पर हुए खर्च का ब्यौरा देख सकते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि पंचायत राज विभाग के सारे क्रियाकलाप तथा प्राप्त धनराशियों तथा ग्राम पंचायतों में प्रधानों-सचिवों की तरफ से कराए गए कार्यों का ब्योरा जिले की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सर्वप्रथम माह सितंबर, अक्तूबर, नवंबर तथा दिसंबर 2020 में ग्राम प्रधानों-सचिव द्वारा ग्राम पंचायतवार जो भी धनराशि व्यय की गई है उसको वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों के अंदर ही अप्रैल 2020 से पूरे वित्तीय वर्ष में जिले के सभी ग्राम पंचायतों में कार्यों पर जितनी भी धनराशि खर्च की गई है उसका ब्योरा अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

अगले 10 दिनों में वर्तमान ग्राम प्रधान द्वारा अपने कार्यक्राल में जितने भी कार्य किए गए हैं तथा उन पर व्यय धनराशि का पूरा ब्यौरा वेबसाइट पर अपलोड करने की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने जिलावासियों से अपील किया है कि जिले के सभी विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन या अन्य निधि में आए हुए पैसे के सम्पूर्ण व्यय का विवरण गाजीपुर की वेबसाइट पर उपलब्ध है जिसे वे स्वयं देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed