फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Desires were offered to the mother by offering coconut and chunri, cheers echoed in the temples

Ghazipur News: मां को नारियल-चुनरी अर्पित कर मांगी मुरादें, मंदिरों में गूंजे जयकारे

Sat, 05 Apr 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Desires were offered to the mother by offering coconut and chunri, cheers echoed in the temples
चैत्र नवरात्र में शुक्रवार को जिले के देवी मंदिरों में शेरावाली का दर्शन-पूजन श्रद्धाभाव से किया गया। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में मत्था टेककर उनसे मुरादें मांगीं। भोर से ही जयकारों संग शुरू हुआ पूजा-पाठ का क्रम रात तक चलता रहा। इस दौरान मां को नारियल-चुनरी और प्रसाद अर्पित किए गए।
विज्ञापन

शहर के मिश्र बाजार स्थित काली मंदिर, महुआबाग, सकलेनाबाद, नवापुरा, गोराबाजार, रौजा, नवाबगंज एवं हमीद सेतु स्थित काली मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। अपनी बारी आने पर श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचते रहे।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने मां के चरणों में पूजन सामग्री अर्पित कर श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की। शीश झुकाकर उनसे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। मां कामाख्या धाम में देवी मां को नारियल एवं चुनरी चढ़ाकर भक्तों ने उनकी आरती की। जगत जननी का दर्शन-पूजन करने के बाद उन्होंने परिसर में मौजूद अन्य देवी-देवताओं संग भैरोनाथ की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में दिनभर मां के जयकारे लगते रहे। महंत आकाशराज तिवारी ने बताया कि लगभग 70 हजार श्रद्धालओं ने मां के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार टड़वा भवानी मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाया। करीमुद्दीनपुर एवं दुबिहा संवाददाता के अनुसार मां कष्टहरणी मंदिर में भक्त सुबह से लेकर देर शाम तक शक्ति स्वरूपा की आराधना में लीन रहे।
उनसे मन्नतें मांगकर परिवार की खुशहाली की कामना की। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार मनोकामना देवी के मंदिर में भक्तों ने श्रद्धा के साथ मां की पूजा की। जयकारे से आसपास का माहौल देवीमय बना रहा।

इसी तरह रेवतीपुर स्थित मां भगवती, बहादुरगंज स्थित मां चंडी, दिलदारनगर स्टेशन स्थित सायर माता के अलावा सैदपुर, सादात, जमानिया, भीमापार, कासिमाबाद, मरदह, करंडा, देवकली, खानपुर आदि क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में लोगों के पहुंचने का क्रम बना रहा। कतारबद्ध होकर वह मां का जयकारा लगाते हुए दर्शन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed