{"_id":"5895ed524f1c1b2f3de85589","slug":"democracy-is-a-system-called-read-write","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़े-लिखों का तंत्र ही कहा जाता है लोकतंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़े-लिखों का तंत्र ही कहा जाता है लोकतंत्र
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Sat, 04 Feb 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
दिलदारनगर के मिर्चा गांव में कांग्रेस-सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्चा गांव के ख्वाजा गरीब नवाज मिनी स्टेडियम में शनिवार को जमानिया विधानसभा के सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया। इस मौके पर जमानिया विधानसभा के सपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि पढ़े-लिखों का तंत्र ही लोकतंत्र कहा जाता है। इसलिए लोकतंत्र के इस महापर्व पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
उन्होंने कहा कि चुनाव में दोस्त और दुश्मन, दोनों को पहचानना चाहिए। क्योंकि दोस्त ही आपके दु:ख और सुख में भागीदार होता है। जब तक इमान ठीक नहीं होगा, तब तक इंसान नहीं बन सकते। प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों को जीताकर विधानसभा में भेजकर अखिलेश यादव और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत बनाएं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि कांग्रेस-सपा की गठबंधन प्रदेश में भाजपा और बहुजन को इस विधानसभा चुनाव से बाहर का रास्ता दिखाकर उनके मंसूबों को ध्वस्त कर देंगी। इसलिए चुनाव में सपा-कांग्रेस को समर्थन देकर प्रदेश में विकास के रथ को आगे बढ़ाए।
इस अवसर पर भाजपा और बहुजन समाज पार्टी जमानिया विधानसभा के 643 कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी छोड़ सपा का दामन थामा। मौके पर कांग्रेस नेता यहिया ख़ां, फरीद अहमद गाजी, कुसुम तिवारी, बलवंत, जगदीश कुशवाहा, उर्मिलेश पांडेय, दिनेश श्रीवास्तव, गुलाम मजहर, हेराम सिंह, जयप्रकाश जिद्दी, अरविंद यादव, डा. सानंद सिंह, असलम ख़ां, जमालुद्दीन ख़ां, मन्नू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।