{"_id":"61c2190b83570d109563f7f4","slug":"demand-for-stoppage-of-trains-in-gahmar-ghazipur-news-vns6292415167","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहमर में ट्रेनों के ठहराव की मांग फिर उठी, सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहमर में ट्रेनों के ठहराव की मांग फिर उठी, सौंपा पत्रक
विज्ञापन
गहमर में कोरोना काल से पूर्व रुक रही ट्रेनों का ठहराव फिर से करने की मांग को लेकर गहमरवासियों ने रेल ठहराव आंदोलन समिति के तहत सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते हुए रेल अधिकारियों को पत्रक सौंपा। पत्रक में कहा गया कि कोरोना काल से पूर्व रेलवे स्टेशन गहमर पर रुक रही सभी ट्रेनों का ठहराव पुन: सुनिश्चित किया जाए।
वहीं, वक्ताओं ने कहा कि इससे पूर्व भी धरना प्रदर्शन करते हुए ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई थी, तब अधिकारियों के द्वारा महज तीन जोड़ी ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया गया। अन्य ट्रेनों के ठहराव के लिए आश्वासन दिया गया था, लेकिन आश्वासन के बावजूद अभी तक उन ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से आम जनमानस को काफी असुविधा हो रही है।
रेल ठहराव समिति के सदस्यों ने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर चेताया कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हम आमरण-अनशन तक करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर संयोजक हृदय नारायण सिंह, अखंड गहमरी, आनंद मोहन सिंह, कुणाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, चंदन सिंह (भूतपूर्व सैनिक), रोहित सिंह, आदित्य सिंह, सच्चितानंद उपाध्याय, अरुण कुमार सिंह और गोपाल सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।