फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand for legal action by registering a case against Javed Akhtar

जावेद अख्तर के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग

Tue, 07 Sep 2021 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Demand for legal action by registering a case against Javed Akhtar
नंदगंज। भाजपा नंदगंज मंडल की बैठक मंगलवार को हनुमान मंदिर परिसर में हुई। इस दौरान गीतकार जावेद अख्तर के आरएसएस और विहिप की तुलना तालिबान के साथ करने की निंदा की गई। साथ ही जनता के बीच मुहिम चलाकर उनके गीतों और फिल्मों का बहिष्कार करने की बात कही गई। बैठक के बाद थाने पहुंचकर जावेद अख्तर के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई। मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा ने कहा कि आरएसएस और विहिप जैसे संगठन को तालिबान जैसे आतंकवादी देश से जोड़ना उनकी बौद्धिक अक्षमता को दर्शाता है। रविंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि विहिप और आरएसएस एक राष्ट्रवादी संगठन हैं। जो सेवा भाव के साथ देश के लिए काम कर रहा है। ऐसे संगठन की तुलना आतंकवादी संगठन से करना निंदनीय है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया की भाजपा नेता रविंद्र श्रीवास्तव की ओर से गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ लिखित तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अनिल यादव, अजय सिंह, राधेश्याम पटवा, मयंक जायसवाल, गुरुचरण विश्वकर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, आनंद राय, भजूराम बिंद, शुभम राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed