फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand for immediate commissioning of Pipa bridge

बच्छलकापुरा-रामपुर और गहमर-वीरपुर पीपापुल को तत्काल चालू कराने की मांग

Sat, 01 Jan 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Demand for immediate commissioning of Pipa bridge
मुहम्मदाबाद तहसील के सभागार में पीपापुल चालू करने के लिए उपजिलाधिकारी को पत्रक देते पूर्व विधाय - फोटो : GHAZIPUR
ग्राम प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल सिबगतुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में शनिवार को तहसील के सभागार में उपजिलाधिकारी से मिला। इस दौरान बच्छलकापुरा- रामपुर और गहमर-वीरपुर पीपापुल को तत्काल चालू करानेे की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार को बताया कि बच्छलकापुरा-रामपुर एवं गहमर-वीरपुर पीपापुल के चालू न होने से गंगापार खेती के लिए जाने वाले किसानों को जान जोखिम में डालकर नाव या 40 किलोमीटर दूरी तय कर जिला मुख्यालय होकर जाना पड़ रहा है। इससे लोगों में काफी आक्रोश है। नियमानुसार पीपापुल 15 अक्तूबर से लोगों के आवागमन के लिए चालू हो जाना चाहिए। जबकि निर्धारित समय से ढाई माह बाद पुल का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक में शीघ्र पीपापुल के चालू न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। पत्रक देने वालों में प्रतिनिधि मंडल में सिबगतुल्लाह अंसारी, पूर्व प्रधान लल्लन राय, शर्मा यादव, राजनारायण यादव, जीयूत यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed