फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand for Action Against Assam CM Congress Submits Memorandum

Ghazipur News: असम के सीएम पर कार्रवाई की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 14 Apr 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Demand for Action Against Assam CM Congress Submits Memorandum
जमानिया एसडीएम ज्योति चौरसिया को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
गाजीपुर। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा के बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमानिया उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। कांग्रेस कमेटी व नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव (प्रशासन) कुंदन खरवार ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री का बयान दलित, आदिवासी और समाज विरोधी है। उन्होंने कहा कि हेमंत बिस्व सरमा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य और जिशान जलाली ने संयुक्त रूप से कहा कि सरमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। इस दौरान हृदयनारायण पांडेय, कामता सिंह, प्रमोद कुशवाहा, युसुफ बशर, तौवसिफ, एजमामुल हक, प्रवीण खरवार, अरबाज शेख, आदिल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed