फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand for 200 days of work and Rs 700 wages under MNREGA, sit-in protest

Ghazipur News: मनरेगा में 200 दिन काम और 700 रुपये मजदूरी की मांग, दिया धरना

Wed, 24 Jun 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Demand for 200 days of work and Rs 700 wages under MNREGA, sit-in protest
सरजू पांडेय पार्क में अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के धरने को संबोधित करता वक्ता। संवाद
गाजीपुर। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडे पार्क में धरना दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम शुक्ला राम ने की। नेताओं ने कहा कि मनरेगा देश की महत्वपूर्ण रोजगारपरक योजना है, जिसे ग्रामीण गरीबों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लागू किया गया था।
विज्ञापन

मांग की कि योजना को पूर्व स्वरूप में संचालित किया जाए तथा मजदूरों को वर्ष में 200 दिन रोजगार की गारंटी दी जाए। वक्ताओं ने मनरेगा मजदूरों के लिए प्रतिदिन 700 रुपये मजदूरी निर्धारित करने, 60 वर्ष की आयु के बाद 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने तथा 132 लैंड की जमीनों पर बसे किसान-मजदूरों को बेदखल न किए जाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला काउंसिल की बैठक पांच जुलाई को भारद्वाज भवन में आयोजित कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही 26, 27 और 28 जून को होने वाली राज्य काउंसिल की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा। पार्टी छह अगस्त से 15 अगस्त तक किसान-मजदूरों के बीच जनजागरण अभियान चलाएगी तथा एक सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली में भागीदारी सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed