फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Defeating Sidhona in the final in Ballia

बलिया ने सिधौना को हराकर फाइनल में प्रवेश किया

Fri, 14 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Defeating Sidhona in the final in Ballia
नेशनल इंटर कालेज के मैदान पर अमर शहीद शशांक सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में बलिया ने सिधौना को 26 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टास जीतकर बलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बलिया की टीम 19.4 ओवर में 148 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से मुरारी ने 42 गेदों में 57, दीपक पांडेय और शिवम सिंह ने क्रमश: 22-22 रन बनाए। सिधौना की तरफ से प्रतीक ने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी सिधौना की टीम 20 ओवर में 122 रन पर आउट हो गई। टीम की ओर से गोलू ने सबसे ज्यादा 57 तथा रवि ने 20 रन बनाए। अमरेंद्र तिवारी ने 14 रन देकर पांच और विशाल ने 11 रन देकर दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमरेंद्र तिवारी को दिया गया। कमेंट्री विमलेश तिवारी और अजय यादव तथा स्कोरिंग राहुल वर्मा ने की। शनिवार को फाइनल मुकाबला कानपुर और बलिया के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed