{"_id":"5839c1b44f1c1b042a13bf9e","slug":"decorated-with-classical-music-swranjl","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीय संगीत से सजा स्वरांजल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीय संगीत से सजा स्वरांजल
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सनबीम स्कूल महराज गंज में विद्यालय का छठवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम देख उपस्थित लोग मुग्ध हो गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में सबसे पहले शास्त्रीय संगीत से सजा स्वरांजल प्रस्तुत किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र आदित्य पांडेय, भानुप्रताप सिंह, अमन सिंह, निधि यादव, दीपिका तिवारी तथा अन्य ने उत्कृष्ट संगीत कला का प्रदर्शन किया।
अभिनंदन कार्यक्रम में बच्चों ने कथक और भरत-नाट्यम का फ्यूजन प्रस्तुत किया। इसमें हर्षा, प्रिया, तृप्ति, अंशिका, प्रीति एवं अन्य छात्राओं ने भाग लिया। अन्वेषा श्रीवास्तव ने उत्तीर्ण कक्षाओं से संबंधित क्रियाकलापों को ए जर्नी आफ रिमेम्ब्रेंस कार्यक्रम में प्रस्तुत किया गया। रेट्रो मेडली का कार्यक्रम छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं की ओर से मनोरंजक रूप से प्रस्तुत किया गया। वायस आफ सोल में दिव्यांशु सिंह, खुशी, एकता, आकांक्षा आदि ने नृत्य कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। सेना के शहीदों को समर्पित उरी अटैक: ट्रिब्यूट टू इंडियन आर्मी देखकर सभी भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम में शाश्वत श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, आदित्य सिंह, ऋषभ तिवारी आदि ने योगदान दिया। क्षितिज रॉकर्स नामक प्रस्तुति में अमिष, सिंपल, आर्यमान, प्रांशु, आशुतोष आदि ने वाद्य-यंत्रों का प्रयोग कर अनूठे संगीत को प्रस्तुत किया। प्राउड मोमेंट्स ऑफ इंडिया में जागृति मिश्रा, आयूषी सिंह, अनूप कुमार पाठक, अजीत ने अपना योगदान दिया। प्रधानाचार्या सीमा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि सनबीम ग्रुप के चेयरमैन दीपक मधोक एवं सनबीम ग्रुप आफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट् की डाइरेक्टर भारती मधोक ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के विद्यार्थी अक्षिता श्रीवास्तव एवं अंबरीश राय ने किया।