फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Debt-ridden youth jumped in Beson river

कर्ज में डूबे युवक ने बेसों नदी में लगाई छलांग

Tue, 06 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Debt-ridden youth jumped in Beson river
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के नटवाबीर बाबा मंदिर के पास से एक युवक ने सोमवार की देर शाम उफनाई बेसो नदी में छलांग लगा दी। पुलिस मंगलवार को सैदपुर से गोताखोरों को बुलाकर तलाश करने में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों के मुताबिक, युवक ने कर्ज में डूबा होने के कारण यह कदम उठाया है। वृंदावन कसौली निवासी विशाल सिंह (24) के पिता विजय सिंह का दो वर्ष पूर्व निधन हो गया था। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारियां अधिक बढ़ गई थी। वह परिवार का खर्च चलाने के लिए जौनपुर में किसी दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का कार्य कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम किसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज युवक बेसो के किनारे नटवाबीर बाबा मंदिर के पास पहुंचा और छलका पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और बिलखने लगे। दूसरे दिन पुलिस ने सैदपुर से गोताखोरों को बुलाकर पूरे दिन युवक की तलाश करायी लेकिन देर शाम तक कुछ भी पता नहीं चल सका। ऐसे में ग्रामीणों ने एनडीआरएफ टीम बुलाकर युवक के तलाश की मांग शुरु कर दी, जिस पर पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम बुलाने की बात उच्चाधिकारियों को बताई। पुलिस ने बताया कि युवक की तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed