फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Death of farmer due to lightning strikes, three scorched

आकाशीय बिजली की जद में आने से किसान की मौत, तीन झुलसे

Mon, 22 Jun 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Death of farmer due to lightning strikes, three scorched
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव अंतर्गत आमीकोट मौजा के पास खेत में काम कर रहे एक किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई। जबकि तीन अन्य झुलस गए। वाकया उस समय हुआ, जब अपराह्न तीन बजे बारिश के दौरान बिजली गिरी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। थोड़ी देर के लिए धूप निकली इसके बाद रुक-रुक कर बारिश होती रही। दोपहर बाद भांवरकोल विकासखंड क्षेत्र में अचानक गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई। इस बीच आमीकोट मौजा में वीरपुर निवासी उमेश यादव (35) पुत्र श्रीकिशुन यादव अपने परवल के खेत में काम कर रहे थे। तभी बिजली की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उधर बगल में काम कर रहे चंद्रमा चौधरी (18), महेंद्र चौधरी (19) तथा जालंधर चौधरी (20) गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस घटना से जहां मृतक के घर कोहराम मच गया। वहीं गांववासियों में शोक व्याप्त हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed